logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: विवाहित महिला से दुष्कर्म, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


आसेगांव: 11 जुलाई की मध्यरात्रि के दौरान गांव के ही एक आरोपी ने शिकायतकर्ता विवाहित महिला के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किए जाने की घटना को अंजाम दिया उक्त घटना घटित होने के फौरन बाद पीड़ित महिला ने मध्य रात्रि के दौरान ही आसेगांव पुलिस थाने में दुष्कर्म मामले की शिकायत दर्ज करवाई जिस पर एक्शन मोड़ में आकर पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

इस संदर्भ में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आसेगांव पुलिस थाना सीमा क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की प्रति दिवस की भांति 11 जुलाई को भी पीड़िता के बच्चे व पति समेत सभी ने रात्रि का भोजन कर घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आरोपी ने घर में घुसकर महिला का मुंह दबाकर अपने घर में ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया इतना ही नहीं उक्त बात किसी को न बताने की धमकी दी। 

इस तरह की शिकायत पीड़िता द्वारा दर्ज कराए जाने पर आरोपी सुरेश कांबले (36) निवासी चिंचखेडा के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में आगे की जांच आसेगांव के थानेदार सागर दानडे के मार्गदर्शन में पीएसआई रवि खंदारे द्वारा की जा रही है।

दुष्कर्म के आरोपी को मिला एमसीआर 

11 जुलाई को दुष्कर्म के मामले में तत्काल गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने 12 जुलाई बुधवार को मंगरुलपीर न्यायालय में पेश किया। जिसे न्यायधीश द्वारा एमसीआर में भेजे जाने के आदेश अनुसार आरोपी की जेल में रवानगी हुई है।