logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: नवाब मलिक के खिलाफ दर्ज करें अ‍ॅट्रॉसिटी के तहत मामला, वाशिम जिला अदालत ने दिया आदेश


वाशिम: वाशिम जिला अदालत ने एनसीपी के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग के तत्कालीन मुंबई मंडल निदेशक समीर वानखेडे के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में 'अ‍ॅट्रॉसिटी' के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

समीर वानखेडे के चचेरे भाई संजय वानखेड़े ने इस मामले में वाशिम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने निर्देश दिया था कि समीर वानखेडे खुद याचिका दाखिल करें। उसके बाद समीर वानखेडे खुद 24 अगस्त को वाशिम आए और याचिका दायर की। इसकी सुनवाई 15 नवंबर को हुई थी। 

अदालत ने मलिक के खिलाफ अ‍ॅट्रॉसिटी के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया। मलिक इस समय जेल में है। जहां उनकी ओर से जमानत पाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं अब वाशिम जिला न्यायालय के इस आदेश से उनकी मुश्किलें बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।