logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: पंचायत समिति भवन की छत गिरी, कोई हताहत नहीं


वाशिम: वाशिम पंचायत समिति भवन में बड़ा हादसा हो गया। जहां भवन छत गिर गई। यह हादसा आज गुरुवार सुबह हुई। गनीमत यह रही कि, जब यह हादसा हुआ उस समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

वाशिम पंचायत समिति भवन का उद्घाटन 15 सितंबर 1960 को हुआ था। इस इमारत को 63 साल हो गए हैं और इमारत में कई जगह दरारें आ गई हैं। मानसून के दौरान कुछ स्थानों पर पानी रिसने लगता है। जिले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. बारिश के पानी से आज सुबह पंचायत समिति सभापति के कक्ष की छत का एक हिस्सा ढह गया। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण कमरे में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए हादसा टल गया।

लेकिन उक्त भवन काफी जर्जर होने के कारण कर्मचारी डर के साये में काम कर रहे हैं और कई नागरिक विभिन्न कार्यों के लिए आ रहे हैं। साथ ही भविष्य में भारी बारिश होने पर दुर्घटना होने का भी डर है।

भवन को स्थानांतरित करने की मांग

वाशिम पंचायत समिति की इमारत जर्जर होने के कारण, समूह विकास अधिकारी टोटावर, पंचायत समिति अध्यक्ष वानखेड़े, पंचायत समिति सदस्य दीपक खडसे, सरपंच विनोद पट्टेबहादुर ने इस उद्देश्य के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात की है।