logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: श्वेतांबर और दिगंबर अनुयायी आपस में भिड़े, इलाके में तनाव का माहौल


वाशिम: मालेगांव तहसील के शिरपुर जैन में 18 मार्च को दो जैन संप्रदाय श्वेतांबर और दिगंबर के बीच झड़प हो गई। हालांकि, यह मामला पुलिस के पास नहीं गया। लगा मामला यही समाप्त हो गया, लेकिन रविवार 19 मार्च को फिर से दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से शांति की अपील की जा रही है।

आज 19 मार्च को दूसरे दिन फिर जैन धार्मिक संप्रदाय श्वेतांबर और दिगंबर के बीच संघर्ष हुआ। जब श्वेतांबर संप्रदाय ने रैली निकाली तो यह रैली दिगंबर संप्रदाय के मंदिर के सामने से गुजर रही थी तभी श्वेतांबर और दिगंबर संप्रदाय के दो संप्रदाय आपस में भिड़ गए।इससे शिरपुर जैन में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बाउंसर रखने को लेकर हुई थी झड़प 

कल 18 मार्च को दोपहर करीब तीन से चार बजे मंदिर क्षेत्र में बाउंसर रखने को लेकर दो संप्रदायों में मारपीट हो गई। इस संबंध में शिरपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।