logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: किसानों के ई-फसल निरीक्षण में छह दिन शेष, 29,474 किसानों ने किया ई-फसल निरीक्षण


कारंजा: राजस्व विभाग द्वारा चलाये जा रहे ई-फसल निरीक्षण अभियान में कुछ दिक्कतों के कारण अब किसानों को ई-फसल निरीक्षण की अंतिम तिथि 25 नवंबर दी गयी है. जमाबंद आयुक्त कार्यालय ने 16 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया था. अब, जब ई-फसल निरीक्षण के लिए केवल छह दिन शेष रह गए हैं, तो यह देखा गया है कि कारंजा तहसील में 29,474 किसानों ने ई-फसल निरीक्षण पूरा कर लिया है और 12,818 किसानों का अभी ई-फसल निरीक्षण होना बाकी है. 

शुरुवात में यह समय सीमा 15 अक्टूबर तक दी गई थी, लेकिन भारी बारिश के कारण रजिस्ट्रेशन में दिक्कतों के चलते इसे बढ़ा दिया गया था. इसके अलावा, इस उद्देश्य के लिए मोबाइल ऐप का एक नया संस्करण भी उपलब्ध कराया गया है. वर्तमान स्थिति में यह अभियान पटवारी स्तर पर है और पटवारी ग्राम पंचायत चुनाव कार्य में लिप्तता के कारण तहसील में किसानों से शत-प्रतिशत ई-फसल निरीक्षण करवाना मुश्किल हो रहा है