logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: तेज रफ्तार बस ने पीछे से टैंकर को मारी टक्कर, 12 यात्री घायल


वाशिम: समृद्धि से दुर्घटना मार्ग बन चुके बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का दौर लगातार जारी है। बुधवार तड़के एक बार फिर महामार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ़्तार यात्री बस ने सामने चल रहे टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कितनी भीषण थी इसी से समझा जा सकता है कि, बस का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया था, काट कर उसे निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर से पुणे जाने के लिए एक निजी बस निकली। जैसे ही बस वाशिम जिले के लोकेशन 164 के पास पहुंची सामने से चल रहे टैंकर को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो आगये। रात का समय होने की वजह से हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री गहरी नींद में थे, जिसके कारण ऊपर बर्थ में सो रहे सभी यात्री नीचे गिर गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन 12 यात्री घायल हो गए। 

घायलों की पहचान हर्षल रामदास पाटिल 41 वर्ष, योगिता गणेश भूटे 47 वर्ष, कुणाल सुनील भोजने 20 वर्ष, अश्विन विलास मोरकर 24 वर्ष, मोनाली गाडेकर 42 वर्ष, राकेश बुटे 38 वर्ष, सैली धडवे 42 वर्ष, नवनाथ मोहिते 42 वर्ष, अभिषेक वानखड़े 40 वर्ष, मंजू योगेश बुटे 40 वर्ष, वैष्णवी काले 24 वर्ष, सुमित सावितकर 45 वर्ष सभी नागपुर निवासी हैं। घायलों को करंजा के उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए अमरावती में भर्ती कराया गया है।