logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: राज्य सरकार ने मंगरुलपीर तहसील में बनने वाले बैराज को दी मंजूरी, 2200 से ज्यादा भूमि की होगी सिंचाई


वाशिम: राज्य की शिंदे, फड़नवीस और अजित पवार की अगुवाई वाली सरकार ने जिले में सिंचाई को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य सरकार ने जिले के मंगरुलपीर तहसील में दो बैराज बनाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

कैबिनेट में लिए निर्णय की जानकारी देते हुए सरकार ने बताया कि, मंगरुलपीर तहसील में अदन नदी पर दो बैरेज के निर्माण को अपनी मान्यता दे दी है। बैराज के बनने से जिले के कई सैकड़ो की संख्या में किसानों को फायदा होगा। वहीं जिले की 2200 हेक्टर कृषि भूमि सिंचाई के निचे आएगी। 

यह बैराज मंगरुलपीर तालुका में बोरवा गांव के पास अदन नदी पर बनाया जा रहा है और इससे बोरवा, पोटी, पारवा और लखमापुर नामक 4 गांवों की 900 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस पर 162 करोड़ 43 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इसी तहसील में घोटा शिवनी बैराज भी अदन नदी पर ही बनाया जा रहा है और इसलिए जिले के 6 गांवों घोटा, शिवनी, पोघट, उमरदोह, गणेशपुर, बहादरपुर की 1394 हेक्टेयर भूमि सिंचाई के अंतर्गत आएगी। इस पर 234 करोड़ 13 लाख का खर्च आने का अनुमान है। इस प्रकार अमरावती क्षेत्र में सिंचाई विकास का बैकलॉग दूर हो जायेगा।