logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: शिक्षक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पिता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार


वाशिम: जिले के रिसोड तहसील से एक बेहद खलबली मचाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक नंतराव बाबाराव देशमुख (45) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय बच्ची कक्षा छह में पढाई करती है। पिछले कुछ दिनों से वह स्कूल नहीं जाने की जिद कर रही थी। 18 अप्रैल को एक बार फिर बच्ची ने स्कूल नहीं जाने की बात अपनी माँ से कही। वहीं जब माँ ने जिद की तो बच्ची रोने लगी। इसपर माँ ने विश्वास में लेकर पूछताछ की। बच्ची ने सारी बात बताई।

जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन रिसोड थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले को गंभीरता देखते हुए थाना अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि, आरोपी शिक्षक इसके पहले भी बच्चियों के साथ छेड़छड़ कर चूका है।