logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: बस का नहीं था फिटनेस सर्टिफिकेट, चालक ने बीच रास्ते बदला नंबर; तीन पर मामला दर्ज 


वाशिम: नासिक में हुए बस हादसे के बाद से परिवहन विभाग लगातार पुणे और मुंबई जाने वाली बसों की जांच कर रही है। वहीं अब बस संचालक इस जांच से बचने के लिए हथकंडे अपनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक निजी बस ड्राइवर ने आरटीओ अधिकारियों से बचने के लिए बस का नंबर बदलते हुए पकड़ा गया। इसको लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस जब वाशिम जिले के करंजा में रुकी तो यात्रियों ने देखा कि चालक बस के वाहन का नंबर मिटाकर दूसरा नंबर लगा रहा है। बस  क्लीनर को ऐसा करते देख यात्रियों ने देख लिया। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सेलू बाजार के पास बस क्रमांक  KA51AB3627 को रोककर उसकी जांच की गई। 

अधिकारियों ने ड्राइवर से बस के कागज पत्र मांगे, लेकिन उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। पुलिस ने गहन निरीक्षण किया तो वाहन का नंबर KA 51 AB3627 था। चेचिस नंबर की ऑनलाइन जांच करने पर पता चला कि वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर KA51D8712 था। वाहन संख्या 8712 के वाहन कर का भुगतान 31/8/2021 तक किया गया है और फिटनेस प्रमाण पत्र 22/12/21 को समाप्त हो गया है।

ऑनलाइन सिस्टम में नहीं मिले वाहन बीमा, पीयूसी और लाइसेंस की वैलिडिटी चालक जमीलुद्दीन शेरफुद्दीन (48, चिंचवाड़), अर्जुन प्रभाकर हिवरकर (38, यरद, यवतमाल) और लखन उर्फ राम राजू राठौड़ (32, शेलोदी, दरवा) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।