logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: दुपहिया वाहन की टक्कर, एक की मौत तीन गंभीर, कामरगांव के पास हुई घटना


कारंजा लाड: दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत व तीन लोग गंभीर रूप से घायल होने की घटना कामरगांव भुलोड़ा मार्ग पर हुई. उक्त मामले में मृतक के पिता अयूब खा की शिकायत पर दुर्घटना का कारण पाये गये दुपहिया वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

भुलोडा के संत लश्करी महाराज की तीर्थ यात्रा से दोपहिया वाहन से तीन युवक कामरगांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे दुपहिया वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इसमें जुबैर खा की मौत हो गई, जबकि कामरगांव निवासी अहमद अली, रिजवान खान व हिवरालाहे निवासी पीयूष अघमे गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से दो का अमरावती और एक का नागपुर में इलाज चल रहा है.

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया. प्राप्त शिकायत के आधार पर, पुलिस ने धारा 279, 337, 338, 304 ए और 184 के तहत दुर्घटना का कारण बनने वाले दोपहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस उप-निरीक्षक गजानन वानखेड़े आगे की जांच कर रहे हैं.