logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: राशन के चावल से लदा वाहन पकड़ा, ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई


कारंजा लाड: कालाबाजार में जा रहा राशन के चावल से लदा वाहन पुलिस ने पकड़ा है. यह कार्रवाई ग्रामीण पुलिस ने की है. तहसील के ग्राम कामठवाड़ा में एक राशन दूकानदार ने राशन के चावल को नायलॉन की थैलियों में भरकर गांव से टाटा एस में ले गया. जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने राशन चावल ले जा रहे वाहन को रोक लिया. और फिर इसकी सूचना ग्रामीण पुलिस को दी. 

सूचना मिलते ही ग्रामीण  पुलिस मौके पर पहुंची और चावल से भरे वाहन को कब्जे में लिया. जांच के दौरान टाटा एस वाहन नंबर एमएच 32 क्यू 0440 में चावल से भरे 15 से 20 बोरे मिले. इस दौरान पुलिस ने समझाकर चालक को छोड़ दिया और वाहन को जब्त कर लिया. 

पुलिस ने बताया है कि आगे की जांच के लिए कारंजा तहसील कार्यालय के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से पत्राचार किया गया है. इसके बाद आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पता लगाएंगे कि पकड़ा गया चावल राशन है या नहीं और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई थानेदार धंदर के मार्गदर्शन में ग्रामीण पुलिस द्वारा की गई.