logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: बिजली चोरो पर महावितरण की जमकर कार्रवाई, वसूले 8.87 करोड़; 23 पर एफआईआर दर्ज


वाशिम: उड़न दस्ते व्दारा विद्युत चोरी करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम चलायी जा रही है। इस में विगत 11 महीने में विद्युत चोरी के 135 प्रकरण में 8 करोड़ 87 लाख 71 हजार 426 रुपयों का जुर्माना ठोका गया। विद्युत अब अत्यावश्यक बन गई है। नियम के अनुसार अनुमति लेने के बाद ही विद्युत का उपयोग करनेवाले बिजली ग्राहकों को मान्यता है। लेकिन कुछ लोग विद्युत मीटर में छेड़छाड़ करके बिजली की चोरी करने के लिए विविध नियमबाह्य काम करते है।

जिस से महामंडल को बड़ा नुकसान होता है। बिजली की चोरी होने की गुप्त जानकारी प्राप्त होने से वाशिम के विद्युत विभाग के उड़न दस्ते ने अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता सतीश मोरे के मार्गदर्शन में दस्ते ने जुर्मानात्मक कार्रवाई व समय के अनुसार फौजदारी मामले भी दर्ज किए जाते है।

अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 इस 11 महीने में जिलास्तरीय उड़न दस्ते ने 135 बिजली चोरी के प्रकरण पकड़ लिए है। इसमें बिजली चोरी पकड़ने के बाद जुर्माना भरने के लिए टालमटोल अथवा कर्मचारियों से विवाद करनेवालो के खिलाफ कुल 23 प्रकरण में एफआईआर दर्ज किया गया है़ उलेखनीय होगा कि, जनवरी से दिसंबर 2021 के कालावधि में विद्युत चोरी के 175 प्रकरण में 2 करोड़ 2 लाख 43 हजार 773 रुपयों का जुर्माना ठोका गया था।

विद्युत अधिनियम धारा 135 व 138 के तहत विद्युत चोरी करनेवालो को तीन वर्ष कारावास की सजा हो सकती है व जुर्माना भी वसूल किया जा सकता है़  इसलिए विद्युत चोरी प्रकरण में पहली बार चोरी निर्दशन में आने पर समझौता से जुर्माने की राशि भरकर फौजदारी कार्रवाई को टाला जा सकता है़ इसलिए विद्युत ग्राहकों ने विद्युत चोरी नहीं करते हुए नियम के अनुसार विद्युत का उपयोग करना आवश्यक है।