logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: विवादित पोस्ट को लेकर वाशिम बंद, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


वाशिम: इंस्टाग्राम पर युवक द्वारा हिन्दू समुदाय को लेकर किये गए आपत्तिनजक ट्वीट को लेकर तनाव हो गया है। पोस्ट के विरोध में शिरपुर, रिसोड और मालेगांव शहरों को बंद बुलाया गया।इसी दौरान एक विशाल मार्च भी निकाला गया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। 

क्या है मामला? 

मालेगांव तहसील के शिरपुर जैन में एक दुकान और एक वाहन में तोड़फोड़ की गई। जहाँ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले इंस्टाग्राम पर एक विवादित स्थिति पोस्ट करने के बाद दो समूह आपस में भिड़ गए। उसके बाद घटना के विरोध में शिरपुर शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। घटना के विरोध में रिसोड और मालेगांव में भी बंद रखा गया। हिन्दू समुदाय की ओर से वाशिम में पूर्ण बंद रखा गया। जबकि संत सावता माली चौक से नगर थाना तक भव्य विरोध मार्च निकाला गया। इस मौके पर जोरदार नारेबाजी की गई।

मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और खुलासा हुआ है कि वह मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू है और उसने एक मुस्लिम व्यक्ति के नाम से फर्जी आईडी बनाई है। जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने बताया कि इस मामले में मंगेश इंगोले को गिरफ्तार किया गया है।