logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: बेमौसम बारिश से बदला जिले के मौसम, गिरी बिजली; मौसम विभाग ने पानी गिरने का जताया अनुमान


वाशिम: जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात बेमौसम बारिश हुई. इस दौरान कई इलाको में बिजली गिरने की घटना भी सामने आई है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर जिले में बिजली गिरने के साथ बेमौसम बारिश की संभावना जताई है.

पिछले कुछ दिनों से जिले में कभी भीषण गर्मी तो कभी बेमौसम बारिश हो रही है. शादी समारोह में बारिश के कारण खलल पड़ने से कई लोगों को असुविधा हुई. शुक्रवार देर रात कुछ इलाकों में बेमौसम बारिश हुई तो ज्यादातर जगहों पर बिजली गिरी. इससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गयी. हर तरफ गर्मी पड़ रही है, बढ़ती गर्मी के कारण शरीर झुलस रहा है और बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को काफी असुविधा हो रही है।

जिले में आज एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। इस समय जिले में शादी की धूम मची हुई है। लेकिन बारिश का भी अनुमान है. इससे कई लोगों की प्लानिंग गड़बड़ाती हुई नजर आ रही है।