logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

WWashim: 681 किसानों ने निकाला बीमा, 5 दिन शेष


वाशिम: रबी मौसम में फसल बीमा निकालने के लिए 5 दिन शेष रह गए हैं. अभी तक केवल 681 किसानों ने बीमा निकाला है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले में किसानों का अल्प प्रतिसाद मिल रहा है़  जिससे इस रबी मौसम में केवल 781 किसानों ने फसल बीमा योजना में भाग लिया है़  जिले में रबी मौसम के लिए फसल बीमा योजना में आवेदन स्वीकारना गत कुछ दिनों से शुरू है.

वाशिम जिले में फसल बीमा योजना के लिए भारतीय कृषि बीमा कंपनी नियुक्त की गई है़  जिले में गेहूं बागायती व चना यह फसलें अधिसूचित की गई है़  फसलों की जोखिमस्तर 70 प्रश है़  यह योजना ऐच्छिक स्वरुप की होकर जिन किसानों को फसल बीमा योजना में भाग लेना है.  उन्होंने 15 दिसंबर तक आवेदन करना आवश्यक है. अंतिम अवधि के लिए केवल अब 5 दिन शेष रहे है़ं  लेकिन इस योजना के लिए किसानों का प्रतिसाद अत्यल्प है.

प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान की भरपाई बीमा के माध्यम से की जाती है. इसके लिए किसानों को यह बीमा लेना पड़ता है़  रबी मौसम से अधिक खरीफ मौसम में बुआई का क्षेत्र 2 लाख हेक्टेयर से अधिक रहता है़  इस के अलावा इस मौसम में अतिवृष्टि व अन्य कारणों से इस फसल की नुकसान की अधिक संभावना रहती है.

इस कारण से किसान अधिक प्रमाण में इस योजना में शामिल होते है़  इसके लिए जिले में 2 लाख से अधिक किसानों ने इस योजना में भाग लिया था़  लेकिन रबी के लिए जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक बुआई होने पर भी रबी के लिए फसल बीमा निकालनेवाले किसानों की संख्या खरीफ की तुलना में अत्यंत कम रहने का नजर आ रहा है.