logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नौकरी का झांसा देकर युवती को डेढ़ लाख में बेचा, तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज


यवतमाल: जिले के एक बेहद धक्का दायक मामला सामने आया है। जहां मारेगांव तहसील की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर मध्य प्रदेश लाया गया। इसके बाद पहले उसके साथ बलात्कार किया गया, फिर इसके बाद उसे ढाई लाख में बेच दिया। वहीं जब पीड़ित ने अपनी बेटी को इसकी जानकारी तब यह मामला सामने आया है। पीड़ित की माँ के शिकायत पर मारेगांव पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों और पीड़िता की खोजबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती कुवारी माँ है। वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ मारेगांव तहसील में किराये रहती थी। इसी के साथ वह मजदूरी कर अपना और बेटी का भरणपोषण करती थी। वह एक अच्छी नौकरी की तलाश में थी।

कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात दो महिलाओं से हुई थी। इनमें से एक मारेगांव तहसील और दूसरी भद्रावती निवासी है। दोनों आरोपियों ने युवती को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक कंपनी नौकरी देने का झूठा आश्वासन दिया। अच्छा वेतन मिलने की लालच में पीड़िता उज्जैन जाने को राजी हो गई। बच्ची को नवोदय की परीक्षा तक नानी के पास रहने के लिए छोड़ दिया। 12 अप्रैल को मध्य प्रदेश के जावरा जिले में उन दोनों महिलाओं ने पीड़िता को पहले बेहोश किया और उसे रतलाम ले गए, जहां उसे जीतू माली नाम की व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया।

जीतू माली ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया। वहां वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता। पीड़ित को समझ आ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। लेकिन वह भाग नहीं सकी। इसी दौरान पीड़िता ने मौका पाकर इसकी जानकारी अपनी 11 वर्षीय बेटी को फोन पर दी। उसने घटना के बारे में अपनी नानी को बताया। पीड़िता की मां तुरंत चंद्रपुर के रामनगर थाने पहुंची और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

चूंकि पीड़िता मारेगांव की रहने वाली है, इसलिए रामनगर पुलिस ने मामले को मारेगांव पुलिस को रेफर कर दिया। मारेगांव पुलिस ने आरोपी नारायण शेडमाके, बन्नाबाई अत्राम दोनों (गोंडाबरंदा, मारेगांव), रियाबाई (भद्रावती, चंद्रपुर) और जीतू माली (पिदसावा, जवारा (मध्य प्रदेश)) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर यहां भेजा है।