logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तलवार से केक काटकर उसकी रील बनाना युवक को पड़ा भारी, रालेगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार


यवतमाल: सोशल मीडिया पर दिखावा करने की चाहत अब एक युवक को सलाखों के पीछे ले आई। यवतमाल जिले के रालेगांव में एक युवक ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटने की रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से धारदार तलवार बरामद की।

वियो: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील ने पुलिस को सतर्क कर दिया। वीडियो में एक युवक अपने जन्मदिन पर धारदार तलवार से केक काटते हुए दिखाई दे रहा था। जांच में पता चला कि युवक का नाम वैभव मारोती टेकाम (24) है, जो शांतिनगर, रालेगांव का निवासी है।

यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा (L.C.B.) की टीम ने 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में की। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने 5 से 6 नवंबर के बीच ‘आर्म्स एक्ट’ के तहत विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे।

इसी दौरान जब अपराध शाखा की टीम गश्त पर थी, तो सूचना मिली कि वैभव टेकाम ने सोशल मीडिया पर तलवार से केक काटने का वीडियो पोस्ट किया है। पुलिस ने तुरंत शांतिनगर स्थित उसके घर पर छापा मारा और पंच गवाहों की मौजूदगी में एक धारदार तलवार जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है।