logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: एसीबी की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते भूमि अभिलेख उपअधीक्षक गिरफ्तार


यवतमाल: अमरावती एसीबी (Anti Corruption Bureau) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने यवतमाल भू-अभिलेख कार्यालय (Yavatmal Land Records Office) के उपाधीक्षक विजय राठोड (Deputy Superintendent Vijay Rathod) को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद कर्यालय में हड़कंप मच गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह की कार्रवाई होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को भू-अभिलेख विभाग के उपाधीक्षक विजय राठौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार राठोड ने शिकायतकर्ता के दामाद का नाम भूमि दस्तावेजों में शामिल करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर की गई सत्यापन प्रक्रिया के दौरान, यह पाया गया कि विजय राठौड़ पंचों के सामने रिश्वत लेने के लिए तैयार थे। अमरावती के रिश्वतखोरी रोधी विभाग ने बुधवार को भू-अभिलेख विभाग में जाल बिछाया। जैसे ही राठोड ने 10,000 रुपये की रिश्वत ली एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

यवतमाल भू-अभिलेख कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया था। भू-अभिलेख कार्यालय के आम नागरिकों अधिकारियों और कर्मचारियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, आज एसीबी की टीम ने उपाधीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। भू-अभिलेख कार्यालय के कामकाज से त्रस्त नागरिकों ने पटाखे फोड़े और नागरिकों का जय-जयकार किया।