logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाजार समिति चुनाव में शिंदे गुट को 10, कॉग्रेस के 8 उम्मीदवार की जीत


नेर: स्थानीय कृषि उत्पन्न बाजार समिति के लिए 28 अप्रैल को वोटिंग हुई इसमें ग्रामपंचायत गुट, सहकारी संस्था,अडते/व्यापारी,हमाल, इस गुट से चुनाव हुआ, इस चुनाव में 18 जगहों में से 10 जगहों पर शिंदे सेना व 8 जगहों पर (कॉग्रस व उद्धव सेना) आघाडी के उम्मीदवार विजय हुए है।

नेर कृषि उत्पन्न बाजार समिति के लिए वोटिंग हुई इसमें  ग्रामपंचायत गुट में 356 मतदाताओं में से 351  मतदताओं ने वोटिंग की, सहकारी संस्था में 376 मतदाताओं में से 374 मतदताओं ने वोटिंग की। अडते व्यापारी निर्वाचण क्षेत्र में 216 में से 211 मतदताओं ने वोंटिग की।  हमाल मापारी निर्वाचण क्षेत्र में 397 मतदताओं में 362 मतदताओं ने मतदान किया। यह वोटिंग प्रक्रिया सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुई उसे बाद वोंट गीनती हुई। इस चुनाव मे किसान विकास पैनल(शिंदे सेना व एनसीपी) के 10 उम्मीदवार व किसान सहकार आघाडी (कॉग्रेस व उद्धव सेना) के 8 उम्मीदवार ने जीत हासील की है। 

इस चुनाव में  ग्रामपंचायत निर्वाचण क्षेत्र, आर्थिक कमजोर व सर्वसाधारण संस्था में समान वोट होने क की वजह से ईश्वर चिठ्ठी निकाली। इसमें ग्रामपंचायत आर्थिक कमजोर निर्वाचण क्षेत्र से रवीद्र दादाराव राऊत(शिंदे सेना) व  सर्वसाधरण सहकारी संस्था निर्वाचण क्षेत्र से  प्रदीप किसनराव भगत (काँग्रेस) यह विजय हुए। इन दोनों का रात 12।30 बजे परिणाम घोषित हुआ। इस समय चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में डॉ।शिवाजी मगर,  सहाय्यक चुनाव निर्णय अधिकारी राजेश भगत ने कामकाज देखा।

यह उम्मीदवार हूए विजय 

नरेंद्र डवरे,  रवींद्र दादाराव राऊत, मनोज उद्धवराव नाल्हे,  प्रमोद किशन राठोड, दिलीप आनंदराव तीमाने, निखिल मारोतराव जैत, गोपाल हिरामण चव्हाण, केशव सोलके, परसरम गावंडे, प्रशांत जीवनराव  मासाल,  प्रदीप किसनराव भगत,  सुनिता अर्जुन ठाकरे, मनीषा गावंडे, बाबाराव राठोड, गजानन शामरावजी महल्ले, किशोर सुरेश लोढा,  विष्णू राठोड,  पंकज गुल्हणे  विजय हुए है।