logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

एक गांव ऐसा भी-मोबाइल के दुष्परिणाम को देखते हुए किशोरों के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई


यवतमाल: मोबाइल के इस्तेमाल के जितने फ़ायदे उतने ही दुष्परिणाम! आज कल हालात तो ऐसे हो गए है मानों किसी बीमारी की तरह मोबाइल की लत ही लग गई हो,मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर और उसके दुष्परिणाम को लेकर कई रिसर्च सामने आ चुकी है.जिसके बाद अब मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर कई तरह के नियम बनाये जा रहे है.

यवतमाल जिले के पुसद तहसील के बांसी गांव की ग्रामसभा ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल पर प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया है.ग्रामसभा ने गांव में 18 वर्ष से काम आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.

देश में इस तरह का फैसला लेने वाला बांसी संभवतः पहला गांव है.इसके पीछे दलील की गयी है की मोबाइल के इस्तेमाल से जो मानसिक और शारीरिक परिणाम पड़ रहे है उसे रोका जाये। यह प्रस्ताव ग्रामसभा में एक मत से पारित हुआ है लेकिन इसे किस तरह का प्रतिसाद मिलता है यह देखना दिलचप्स रहेगा। गांव के सरपंच गजानन टाले के मुताबिक यह फैसला गांव के लोगों खास तौर से किशोर वर्ग की भलाई के लिए लिया गया है.ग्राम सभा अपने इस फैसले को लेकर समुपदेशन करेगी।