logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वणी में न्यू ज्योति बार में महिलाओं का हंगामा, मालिक व मैनेजर पर हमला


यवतमाल: यवतमाल जिले के वणी में न्यू ज्योति बार एंड रेस्टोरेंट में शनिवार को महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों से लैस महिलाओं ने बार मालिक और मैनेजर पर हमला कर दिया। इस दौरान मालिक की आँखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए उनकी नज़रों पर भी असर पड़ा। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, 12 सितंबर की शाम शेखर अशोक दुर्गमवार नामक युवक अपने मित्र के साथ बार में शराब पीने आया था। शराब पीने के बाद उसने बिल चुकाने से मना कर दिया। जब स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो उसने रिश्तेदारों को बुलाकर रकम चुकाई। मगर जाते-जाते बार मालिक को धमकी दी कि कल तुम्हें सबक मिलेगा।

अगले ही दिन यानी 13 सितंबर की दोपहर अचानक 7 से 8 महिलाएं हाथों में डंडे और प्लास्टिक पाइप लेकर बार में घुस आईं। उन्होंने बार मालिक मनोज उरकुडे को गालियाँ दीं और उनकी आँखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इससे उनकी आँखों में तेज़ जलन हुई और कुछ देर के लिए वे देख भी नहीं पाए। इसी बीच महिलाओं ने मालिक और मैनेजर आशिष भास्कर खाडे पर हमला बोल दिया।

हमले में बार मालिक को सिर, गर्दन और हाथ पर चोटें आईं, जबकि मैनेजर भी घायल हो गया। हद तो तब हो गई जब गुस्साई महिलाओं ने धमकी दी कि वे खुद थाने जाकर मालिक पर छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज कराएँगी। इस घटना की शिकायत वणी पुलिस थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने राजूर कॉलरी की 3 महिलाएं, वरोरा की 1 और 4 अज्ञात व्यक्तियों समेत कुल 8 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।