logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रक रोककर चालक को बेरहमी से पीटा, नकदी लूटकर हुए फरार, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार


भंडारा: भंडारा जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब कोरमभी बायपास फ्लाईओवर पर तड़के एक ट्रक को जबरन रोककर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उससे नकदी लूट ली गई। इस सनसनीखेज वारदात से कुछ समय के लिए पूरे हाईवे पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

यह घटना भोर के समय कोरमभी बायपास फ्लाईओवर पर उस वक्त हुई, जब रायपुर से नागपुर चावल लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक KA 18 C 4845 फ्लाईओवर से गुजर रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे 12 युवकों ने ट्रक को जबरन रोक लिया। आरोप है कि सभी आरोपी हाथों में लकड़ी के डंडे लेकर ट्रक के पास पहुंचे और चालक अकरमखान उसानखान पठान (45), निवासी हसन वडेनरशीपुरा, कर्नाटक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों से ट्रक का शीशा तोड़ दिया और चालक की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने चालक की जेब से 15 हजार रुपये नकद छीन लिए।

घटना के बाद घायल चालक किसी तरह मौके से निकलकर पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही भंडारा पुलिस हरकत में आई और तत्काल विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर लूट में शामिल सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल चंद्रभोज रामटेके, मोहित जयेश शेंडे, आकाश मयूर बोरकर, कुणाल राजू भोंगाडे, सचिन सुदाम सखारकर, भावेश नरेंद्र धाबेकर, यश मोरेश्वर भगडकर, चिराग नमोद गजभिये, सागर देवानंद भूरे, श्याम भास्कर सत्रावणे, रोशन श्रीकांत सिंधिमेशराम और निल उदाराम अम्बिलाडुके शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं। इस वारदात से हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों में भय का माहौल है।