logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा हुई प्रारंभ, कथा सुनने देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु


यवतमाल: यवतमाल के दारव्हा रोड स्थित चिंतामणि कृषि उपज मंडी समिति परिसर में प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा रविवार को प्रारंभ हुई। मोरारी बापू के मुखारविंद से कथा सुनने यवतमाल में राज्य और देश के विभिन्न भागों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जैन आचार्य पूज्य डॉ लोकेश मुनिजी, मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री एवं पालकमंत्री संजय राठौड़, आदिवासी विकास मंत्री डॉ अशोक उइके उपस्थित रहे।

कथा के पहले दिन मोरारी बापू ने श्रीराम के आदर्शों तथा जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में राम के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में शांति, संयम और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। बापू की ओजस्वी वाणी और सरल कथन शैली ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

रामकथा को लेकर यवतमाल शहर में महीनों पहले से ही तैयारियां चल रही थीं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मंडी समिति परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। कथा स्थल पर बैठने और प्रसाद वितरण की भव्य व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर चिकित्सा सुविधा, पानी और पार्किंग जैसी सेवाओं पर भी विशेष ध्यान रखा गया है।

देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और नेपाल समेत कई देशों से भक्त इस रामकथा में शामिल होने पहुंचे हैं। स्थानीय नागरिकों के लिए भी यह आयोजन एक बड़ा आध्यात्मिक पर्व बन गया है। आगामी नौ दिनों तक चलने वाली इस रामकथा में प्रतिदिन सुबह और शाम प्रवचन होंगे। श्रद्धालुओं में यह आयोजनों को लेकर जबरदस्त उत्साह और आस्था का माहौल है।