logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

वाघाडी नदी का कायाकल्प करने सभी के श्रमदान की जरूरत: जिलाधिकारी अमोल येडगे


यवतमाल. राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता सेवा पखवाडा उपक्रम अंतर्गत यवतमाल नगर परिषद प्रशासन की ओर से वाघाडी नदी पात्र की स्वच्छता और पुर्नजीवन अभियान के लिए शहर के पर्यावरण प्रेमी और पर्यावरणविद संस्थाओं ने सहयोग देना चाहिए. इस आशय का प्रतिपादन जिलाधिकारी अमोल येडगे ने व्यक्त किया. इस समय नगर परिषद मुख्याधिकारी तथा प्रशासक दादाराव डोल्हारकर की प्रमुख उपस्थिति में वाघाडी नदी की स्वच्छता की गई. वाघाडी नदी की स्वच्छता के लिए श्रमदान कर नदी को नया आयाम देने का संकल्प घोषित करते हुए प्रत्येक रविवार को श्रमदान करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती निमित्त उनकी प्रतिमा का पूजन कर अभिवादन किया गया. स्वच्छता मुहिम का शुभारंभ करते समय जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा, शांति और स्वच्छता का मूलमंत्र दिया है. इस मूलमंत्र को आत्मसात कर जीवन समृद्ध करने का संकल्प लेना चाहिए.

प्रास्ताविक संबोधन में मुख्याधिकारी दादाराव डोल्हारकर ने कहा कि राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता सेवा पखवाडा मुहिम अंतर्गत नदी के पुर्नजीवन प्रकल्प की शुरूआत हो चुकी है. स्थानीय एनजीओ की मदद लेकर वाघाडी नदी का कायाकल्प किया जाएगा. 

इस अवसर पर यवतमाल अर्बन बैंक अध्यक्ष अजय मुंधडा, जनसेवा फाउंडेशन, उद्योजक राजू निवल, लायन्स क्लब, रोटरी क्लब,लायन्स फार्मा, नेहरु युवा केंद्र, योगनृत्य परिवार, वरिष्ठ नागरिक मंडल, प्रयास, पर्यावरण संरक्षण गतिविधी, म.फुले समाजकार्य महा. सावली स्वयंसेवी संस्था, पारधी फासेपारधी संगठन, संकल्प फाउंडेशन, न.प. म. फुले माध्य. स्कूल एनसीसी कॅडेट, ओमशिवकृपा संस्था, वादाफले कृषि महाविद्यालय, विदर्भ कोकण ग्रामीण बैंक, सेव मेन सेव नेशन, नीमा, नीमा फार्मा. इन संस्था, संगठन के पदाधिकारी, नगर परिषद कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं, राजस्व कर्मचारियों, स्कूली छात्रों ने बडी संख्या में मौजूद रहकर श्रमदान किया. संचालन सुनील वासनिक ने किया. आभार  डॉ.विजय अग्रवाल ने माना.