logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

महिला सरपंच से उपसरपंच पर जबकि उपसरपंच ने सरपंच के पति पर दर्ज कराया विनय भंग का मामला


यवतमाल- जिले की महागाव तहसील के एक गांव में एक महिला सरपंच ने उपसरपंच के ख़िलाफ़ विनयभंग की शिकायत दर्ज कराई है.जवाब में उपसरपंच के द्वारा भी सरपंच के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई गयी है.इस मामले में आरोपी उपसरपंच जो ग्रामपंचायत कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर भी कार्यरत है.जबकि महिला सरपंच एक विद्यालय में बतौर प्राध्यापक कार्यरत है.सरपंच द्वारा लगाए गए आरोप के मुताबिक उपसरपंच अपने काम के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैय्या रखता है.इतना ही नहीं वह महिला सरपंच पर बुरी नज़र भी रखता है.मंगलवार को सरपंच ग्रामसभा की मीटिंग के लिए सुबह कार्यालय गयी थी.मीटिंग हॉल में जब वह अकेली थी तो आरोपी उपसरपंच से उससे शारीरिक सुख की मांग की,जिसके लिए इनकार करने पर उपसरपंच ने गाली गलौच की,महिला सरपंच ने  महागाव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

वही दूसरी तरफ उपसरपंच ने उस पर लगे आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है और सरपंच के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी है.जिसमे सरपंच के पति पर उपसरपंच की भांजी के साथ विनयभंग किये जाने का आरोप लगाया गया है.इस शिकायत के मुताबिक उपसरपंच की भांजी एक दिन ग्राम पंचायत कार्यालय किसी काम से आयी थी.इस दौरान सरपंच के पति के साथ उसके साथियो ने छेड़छाड़ और गालीगलौच की.

पुलिस सरपंच और उपसरपंच दोनों की शिकायत पर जाँच कर रही है.