logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

दिग्रस-दारव्हा रोड के काम को लेकर भड़के पालकमंत्री संजय राठोड, दो पहिया में बैठकर किया रास्ते का दौरा


यवतमाल: दिग्रस-दारव्हा के बीच बनाई जारही सड़क के घटिया निर्माण को लेकर पालकमंत्री संजय राठोड अधिकारियो पर भड़क गए। उन्होंने राष्ट्रीय महामार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारीयों को लेकर दो पहिया में बैठक कर सड़क का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को सड़क की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करने और जल्द से जल्द काम करने का आदेश भी दिया।

ज्ञात हो कि, दिग्रस-दारव्हा के बीच पिछले चार साल से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वहीं निर्माण में की जा रही अंनिमितियों को लेकर  कई बार एनएचएआई अधिकारीयों के पास शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

निरीक्षण के दौरान राठोड ने जहां घटिया काम हुआ है वह संज्ञान में लाने के साथ साथ सीमेंट रोड में जहां गड्ढे पड़ गए हैं उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने साथ ही 15 दिनों के अंदर थर्ड पार्टी से काम का ऑडिट करने का आदेश भी दिया। इसी के साथ रिपोर्ट के अनुसार सड़क को ठीक करने और ख़राब जगहों पर नए सिरे से सड़क का निर्माण करने का आदेश भी दिया।  इस दौरान  राठौड़ के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग, मुंबई के मुख्य अभियंता शेलार, कार्यकारी अभियंता कथलकर, ठेकेदार के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।