logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

यवतमाल से मुंबई के लिए निकली ट्रैवल्स बस नासिक के पास भीषण दुर्घटना का शिकार,11 की मौत सभी यवतमाल के


यवतमाल- यवतमाल से मुंबई के लिए निकली एक निजी ट्रैवल्स बस नासिक के पर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गयी.इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी.यह सभी मृतक यवतमाल के ही निवासी थे.इस हादसे की जानकारी देते हुए पालकमंत्री संजय राठोड ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों को सरकार की ओर से पांच लाख रूपए प्रत्येक मदत दिए जाने की जानकारी दी है.हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की दुर्घटना के बाद लगी आग में झुलसे शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए जाँच का सहारा लिया जायेगा।

यवतमाल से मुंबई के लिए निकली चिंतामणि ट्रैवल्स की लक्ज़री बस नासिक-औरंगाबाद रोड पर मिरची होटल के पास सुबह साढ़े पांच बजे के दौरान बस एक टैंकर से टरका गयी.स्लीपर कोच की इस बस में 45 यात्री सवार थे.टक्कर के बाद बस सड़क पर पलट गयी और लगभग 60 फिट तक सड़क पर फ़िसलती आगे बढ़ी.हादसे के बाद बस में अचानक आग गयी.इस दुर्घटना के समय बस में सवार यात्री गहरी नींद में सोये हुए थे.हादसे के बाद कई यात्रियों ने बस के शीशों को तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जाँच बचाई लेकिन 11 लोग बाहर नहीं निकल पाए.जिनकी झुलसने और दम घुटने की वजह से मौत हो गयी.हादसे का समय भी सुबह का था इसलिए आग को बुझाने और बचाव कार्य को लेकर तत्परता से मदत उपलब्ध नहीं हो पायी। घायलों को इलाज के लिए नासिक जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने बस में लगी आग को बुझाने के लिए ख़ासी मशक्क़त की.मौके पर पहुंचे।नासिक जिलाधिकारी गंगाधरन डी ने बताया की हादसे में घायल 27 यात्रियों को जिला अस्पताल जबकि 1 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.उन्होंने यह भी बताया की शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लिया जायेगा।

 
राज्य के मंत्री संजय राठोड ने इस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जाँच कराये जाने की भी जानकारी दी है.हमारे यवतमाल संवाददाता ने हादसे में मृतकों में से कुछ ही पहचान का पता लगाया है.मिराबाई राठोड,वैशाली बागडे,अजय कुचलकर समेत  लखन और उज्जवल मृतकों में शामिल है.