logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

वीडियो-संजय राठोड पर प्रश्न को लेकर पत्रकारों और चित्रा वाघ के बीच तू-तू, मैं-मैं


यवतमाल: महाराष्ट्र महिला भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद वाघ विदर्भ के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह यवतमाल पहुंची। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें शिंदे-फडणवीस सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए क्या निर्णय लिए इसकी जानकारी दी। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे संजय राठोड को लेकर सवाल किया। पत्रकार ने पूछा, पूजा चव्हाण मामले में आरोप लगाकर प्रदेश की शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री संजय राठौड़ का राजनीतिक जीवन बर्बाद नहीं किया? यह सवाल सुनते ही वाघ भड़क गई और भाजपा नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, ऐसे पत्रकारों को अपने प्रेस वार्ता में नहीं बुलाने की बात कही।

दरअसल, आयोजित प्रेस वार्ता में पूजा चौहान मामले में राठौड़ को क्लीन चिट दिए जाने को लेकर सवाल पूछा। जिस पर जवाब देते हुए कहा कि, जय राठौड़ के खिलाफ उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक उनके खिलाफ आरोप दायर नहीं हो जाते। इसी दौरान एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि, क्या आपने उन पर आरोप लगाकर उनके राजनीतिक जीवन को खराब नहीं किया और क्या आप ने राठोड की सुपारी ली थी? इस दौरान वाघ ने कई पत्रकारों को सवाल नहीं करने दिया जिसको लेकर पत्रकारों और भाजपा नेता के बीच बहस हो गई।

पत्रकारों ने किया बहिष्कार

भाजपा नेता की यह बात सुनते ही वह मौजूद पत्रकार और वाघ के बीच जोरदार बहस हुई। वहीं इसके बाद सभी पत्रकारों ने  वाघ का विरोध करते हुए वहां से निकल गए।