logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

शिंदे गुट को हराने उद्धव गुट तैयार, अंबादास दानवे ने शुरू किया विदर्भ दौरा


यवतमाल: एकनाथ शिंदे के बगावत और उनके समर्थन में जाने वाले विधायकों के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट में मोर्चा खोला हुआ है। एक तरफ जहां आदित्य ठाकरे बागियों के विधानसभा क्षेत्रों में रैली कर ताकत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी तर्ज पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने विदर्भ में बागियों को उनके क्षेत्र में ही घेरने पर काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार से दानवे विदर्भ दौरे पर हैं। अपने इस दौरे की शुरुआत उन्होंने यवतमाल जिले से शुरू की है। कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में शिवसेना नेता ने कहा कि, "बागियों को हराना है तो हमें अपना आत्मविश्वास को मजबूत करना पड़ेगा। वहीं आने वाले चुनाव में हमारी ही जीत होगी।" 

आयोजित इस बैठक में जिले के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। दानवे ने कहा, "ले ही आज हमारे सामने चुनौतियां हैं, लेकिन शिवसेना आम लोगों की है। आम आदमी आज भी हमसे जुड़ा है। अंबादास दानवे ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़कर जाने वालों पर गद्दार की मुहर कभी नहीं मिटेगी।"

शिवसेना नेता ने कहा, "यवतमाल जिले में जो भी मुद्दा है, जहां कहीं भी गलत घटना होती है, आप मुझे बुलाएं, मैं यहां आकर आम लोगों की आवाज के रूप में इसे उठाऊंगा।" उन्होंने कहा कि, "शिवसेना को आने वाले समय में हर जगह पहुंचना चाहिए।" इसी के साथ उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी के लिए काम करने का आवाहन भी किया।