logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

माँ के साथ व्यक्ति ने की गाली-गलौज तो गुस्साए युवक ने की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


यवतमाल: पुसद में नाली में मिले व्यक्ति की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है।  माँ के साथ गाली-गलौज करने के कारण गुस्साए युवकों ने की हत्या करने की जानकारी सामने आई है। मृत व्यक्ति की पहचान अजय शालीकराव येवले (40) ओम नगर निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में श्रीरामपुर निवासी आरोपी गजानन काले और शेख समीर शेख सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुवार को सुबह गुणवंतराव देशमुख क्षेत्र के कवाड़ीपुर इलाके में खून से लथपथ शव मिला था। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पुलिस और वसंत नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और अपनी जांच शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अजय ने आरोपी अजय की माँ के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान उसने गाली-गलौज भी की थी। इससे आरोपी काफी गुस्से में था। बुधवार दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे आरोपी गजानना ने अपने साथी शेख समीर के साथ मिलकर अजय येवले की पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब दोनों आरोपी फरार होने की तैयारी कर रहे थे। 

वहीं पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों को पुसद बस नाक से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। वसंत नगर के पुलिस निरीक्षक अशोक चव्हाण, मुन्ना अडे, कुणाल मुंडोकर, संजय पवार, सतीश शिंदे और डीबी दस्ते के चतुर अनंत तारा मेवाड़ द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।