logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ज्यादा पैसे मिलने का लालुच देकर 15 लाख की ठगी, 3 के खिलाफ मामला दर्ज


पुसद. वसंतनगर पुलिस थानक्षेत्र के मस्जीद वार्ड निवासी एक युवक को उधार पैसे देने पर अधिक पैसे देने की लालच देकर 15 लाख रुपयों से ठगे जाने का मामला सामने आया है, इस मामलें में वसंतनगर पुलिस थाने में रेहान उल्लाह अन्वर उल्लाह 27 निवासी मस्जीद वार्ड की शिकायत पर 3 लोगों पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने बताया की लगभग 3 माह तक इस युवक से 15 लाख 12 हजार रुपए लेकर उसे यह राशि नही लौटायी गयी, इस मामलें में ठगी होने की बात ध्यान में आने से युवक ने मामलें में शिकायत करने पर पुलिस ने जांच के बाद अपराध दर्ज किया है. 

नामजद लोगों में गढीवार्ड निवासी मो.मजहरोद्दीन, मो.निजामुद्दीन खुदबोद्दीन तथा अफरोज खान मजीद खान का समावेश है.वसंतनगर पुलिस थाने के सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेहान नामक यह युवक मजदुरी का काम कर परिवार का उदरनिर्वाह करता है,उसका 9 माह पहले शिवाजी चौक में हैदराबाद में रहनेवाले मो.मजहरुददीन मो.नियोजोददीन के साथ पिरचहय हुआ था, तब से रेहान दोनों में हर शाम शिवाजी चौक में मुलाकात होती थी.

 मो.मजहरोददीन ने मोबाईल स्पेअर पार्ट का काम करने से परिचित की दुकान किराए से दिलवाने की बात कही थी, जिसके बाद बिते मार्च माह में डा.जाधव के अस्पताल के पडोस में 5 हजार 500 रुपए किराए से दुकान रेहान ने उसे दिलवारी, इसके बाद वहां पर मोबाईल स्पेअर पार्ट की दुकान लगायी गयी थी, तब से रेहान उसकी दुकान में आनाजाना करता था.

20 जुन की शाम हमेशा की तरह रेहान के दुकान में आने पर मो.मजहरोददीन ने उसे हैदराबाद जाकर महंगे मोबाईल पार्ट लेकिर आने के लिए 5 हजार रुपयों की मांग की, तब उसने फोन पे के जरीए उसे पैसे भेजे, इसके आठ दिनों बाद उसने रेहान को 5 हजार की बजाय 8 हजार रुपए लौटाए, इसके बाद उसने रेहान को उधारी के दिए पैसे बदलों में अधिक पैसे मिलने की लालुच लगने से फोन पे के जरीए उसने 23 जुन से 8 अगस्त के दौरान मोबाईल के फोन पे के जरीए अलग अलग तारीख पर मो.मजहरुददीन को 3 लाख 90 हजार रुपये, उसी मो मो.मजहरुददीन ने रेहान के भाई के मोबाईल पर डालने की बात कही, तब उसने फोन के जरीए उसके भाई अफरोज को 8 जुलाई से 14 जुलाई 2022 तक कुल 1 लाख 50 हजार रुपए दिए.

 दोनों भाईयों को उसने 5 लाख 40 हजार रुपयों की राशि दी, इसके बाद रेहान के पिता और उसके भाई के खाते में फोन के जरीए डाले गए थे, इसके बाद 5 लाख 40 हजार रुपयों में 1 लाख 27 हजार रुपये रेहान को वापस दिए गए, रेहान के पास 4 लाख 13 हजार रुपए बचे थे, उसे उसके मित्र अतिक ने अपने पास से 2 लाख रुपयों के सोने के गहने गिरवरी रखकर दिए, इसके बाद सुनार के पास 4 लाख रुपयों के सोने के गहने रखकर कुल 6 लाख रुपयए आरोपी को दिए.

 लेकिन आरोपीयों ने मिलीभगत कर 8 से 10 दिनों में पैसे लौटाने की बात कही, इसके बाद उन्हे 5 लाख लाख फोन पे के जरीए दिए गए, रेहान के दोस्त को भी अधिक पैसों की लालुच देकर मो.मजहरोददीन के मोबाईल शॉप से फोन के जरीए 4 लाख 13 हजार रुपए लेकर कुल 15 हजार 13 हजार रुपयों को लेने के बाद यह राशि नही लौटाते हुए उनसे आर्थिक ठगी की गयी.इस पुरे मामलें में पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपीयों को नामजद कर कारवाई शुरु की है.