logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शहर के विभिन्न इलाकों में नलों से दूषित जलापूर्ति


यवतमाल: बीते 1 महीने से शहर के विभिन्न इलाकों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। इस संदर्भ में नागरिकों द्वारा जीवन प्राधिकरण के पास शिकायतें भी दी जा रही है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बारिश के दिन रहने से  दूषित जल पीने से जलजन्य बीमारी  पाँव पसारने  की संभावना जताई जा रही है।     

यवतमाल शहर और शहर से सटे परिसर में जीवन प्राधिकरण की ओर से नलों के जरिए जलापूर्ति की जाती है। निलोना, चापडोह और अब बेंबला  बांध का पानी का उपयोग किया जाता है। रोजाना जल शुद्धि केंद्र मे जल को शुद्ध किया जाता है। साफ और शुद्ध जल की आपूर्ति की जाए यही नागरिकों की अपेक्षा होती है। 

बावजूद इसके अनेक नागरिकों के घरों में नलो द्वारा दूषित जल पहुंच रहा है। वाघापुर परिसर, वडगांव परिसर, भोसा परिसर सहित शहर के अन्य परिसरों में नलों के जरिए दूषित जलापूर्ति हो रही है। जीवन प्राधिकरण को बार बार सूचित करने के बावजूद भी इस ओर  ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शुद्ध और साफ जलापूर्ति करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।