logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपूर कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला; डेटा लॉक कर करोड़ों की फिरौती की मांग ⁕
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चलती बस की डीजल टंकी निकली, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा


यवतमाल: राज्य परिवहन निगम (एसटी) की बसें बिना मेंटेनेंस के यात्रियों के लिए जानलेवा बन रही हैं। जिले में गुरुवार को एक ऐसी ही घटना हुई। शिवशाही बस चलाने वाली यवतमाल-अमरावती की डीजल बस से टूटकर गिर गई। चालक को जैसे ही इसकी भनक लगी तो उसने बस को सड़क किनारे रोक दिया और बड़ा हादसा टल गया।

बडनेरा (अमरावती) डिपो की वातानुकूलित शिवशाही बस (संख्या एमएच 09/ईएम 2260) गुरुवार को शाम 4 बजे यवतमाल डिपो से अमरावती के लिए 50 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। नेर तहसील के मलखेड गांव के पास चलती बस का डीजल टैंक अचानक टूट गया। तेज आवाज के कारण जब चालक बस को सड़क के किनारे ले गया तो टंकी उखड़ी हुई मिली। अगर इस मामले पर ध्यान नहीं दिया जाता तो चलती बस में डीजल टैंक फटने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद बस चालक, परिचालक ने यात्रियों को बस के नीचे उतारकर दूसरी बस से अमरावती भेजने की व्यवस्था की। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई थी।

जिस बस का डीजल टैंक टुटा गया था, उसके यात्रियों को पीछे से आने वाली एक अन्य शिवशाही बस से अमरावती भेजने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, ड्राइवर ने यात्रियों को बताया कि वह बस (संख्या एमएच 06/बीडब्ल्यू 3574) भी तकनीकी खराबी के कारण अमरावती पहुंचने की गारंटी नहीं थी। इससे यात्रियों ने परिवहन निगम के प्रबंधन को लेकर रोष जताया।