logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: युवती के तस्वीर लगाकर बनाए आठ फर्जी अकाउंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार


यवतमाल: जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया आकउंट से तस्वीर लेकर आठ फर्जी अकाउंट बनाये और लोगों से लड़की बनकर बात करता। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पुणे से आरोपी  विकास तोफ सिंह राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने 27 फरवरी को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मानसिक परेशान के इरादे से फेसबुक पर सात और इंस्टाग्राम पर एक सहित आठ फर्जी खाते बनाए। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान पुलिस को फेसबुक और इंस्टाग्राम से जानकारी मिली। जांच में पता चला कि असम में किसी ने इस लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल कर उसका फर्जी अकाउंट खोल लिया था। पुलिस ने दोनों मामलों का तकनीकी विश्लेषण किया। 22 अप्रैल को इस अपराध में विकास राठौड़ का नाम सामने आने पर उसे नोटिस भेजा गया था और सोमवार को पूछताछ के लिए साइबर थाना बुलाया गया था। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। फिर जांच में पता चला कि उसने ही इन फर्जी खातों को खोला था और लड़की को मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की थी।