logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: महावितरण कार्यालय के नियोजन शून्य कामकाज से किसान परेशान


रिसोड: तहसील में विगत अनेक महीनो से महावितरण के कार्यो के संबंध में तहसील से अनेक शिकायते प्राप्त हो रही है. अभी किसानों का अत्यंत महत्त्वपूर्ण सिंचाई का मौसम शुरू हुआ है़  इस दौरान कभी 2 घंटे तो कभी 3 घंटे बिजली आपूर्ति कार्यालय द्वारा दी जा रही है. यह भी कभी दिन को तो कभी रात में अनियमित बिजली दी जा रही है़  कोई भी समय सारणी निश्चित नहीं होकर प्रत्येक गांवों में निश्चित किए लाइनमन भी स्वयं उपस्थित नहीं रहकर जिरो कामगारो से गैर कर्मचारियों से काम किए जाते है. जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तहसील के ग्राम वाकद, बालखेड, महागांव, एकलासपुर इन शिवारों में तो पिछले 8 दिनों से 2 घंटे से अधिक बिजली नहीं रखी जा रही है़  तो समीपी गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहने से यह बात ग्रामस्थों के समझ के परे बतायी जा रही है.  जिससे इस महावितरण कार्यालय के नियोजन शून्य कार्यो से सरकार की बदनामी हो रही है. इन कर्मचाऱियों ने मुख्यालय उपस्थित रहकर किसानों को सहयोग करने की सूचना देने की मांग लखनसिंह ठाकुर ने की है.

इसी प्रकार से बिजली आपूर्ति का टाइम टेबल घोषित करके उसके अनुसार ही बिजली आपूर्ति की जाना चाहिए. जिससे किसानों को उनकी खेती सिंचाई के लिए नियोजन करना संभव होगा़  महावितरण के इस कार्यो से बढ़ती शिकायतें व रबी मौसम को देखते हुए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर मांग की जाकर इस पर शीघ्र ही कार्यवाई होने की अपेक्षा लखनसिंह ठाकुर ने व्यक्त की है.