logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिन पुरुषों ने लाड़ली बहना का पैसा लिया, उससे होगी वसूली; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; किसान कर्ज माफ़ी का भी लिया निर्णय ⁕
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: लूट की नियत से आए पांच लोगों को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद


यवतमाल: लूट के इरादे से आये पांच आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सभी को कारागार परिसर से गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों का नाम राम जगदीश रावल (21), गजानन प्रेम सिंह राठौड़, दिनेश सुरेश जायसवाल, जितेश सुभाष कनके हैं। देवा वाघमारे मौके से फरार होने में सफल रहा। सभी आरोपी पुसद के हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस व एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

अवधूतवाड़ी पुलिस को गिरोह की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी मिली थी कुछ लोग लूट के इरादे से कारगर परिसर में आने वाले हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस ने परिसर में जाल बिछाया।  किसी को शक न हो, इसके लिए गिरोह ने अपने वाहन को जेल परिसर में ही खड़ा कर दिया था। थानेदार मनोज केदारे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक पवन राठौड़ ने तुरंत जाल बिछाया। 

पुलिस आरक्षक अजय भुसारी, सुरेश मेश्राम, गजानन वाटमोर, गजानन दूधकोहले, सूरज शिंदे, बलराम शुक्ला, बबलू पठान ने घेराबंदी कर गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान राम रावल के पास से देशी चाकू व राउंड मिला। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ अवधूतवाड़ी थाने में हथियार रखने व लूट के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है.