logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मामूली विवाद में प्रेमिका और प्रेमी ने किया चाकू से हमला, मृत समझ खुद लगाई फांसी


यवतमाल: घाटंगी तहसील के बेलोरा में बेहद खलबली मचा देने वाली घटना सामने आई है। जहां किसी बात से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं प्रेमिका को मृत समझ  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान गजानन दत्ताजी ढोने के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बेलोरा से प्रेमी एकांत की तलाश में वाकी दुधना शिवारा आए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। नाराज प्रेमी ने अपने पास रखे चाकू से प्रेमिका के गले पर वार कर दिया। खून से लथपथ निचे गिरी प्रेमिका को मृत समझ प्रेमी ने भी वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  शाम को घर लौट रहे मजदूरों के संज्ञान में यह मामला आया। उन्होंने घटना की जानकारी वडगांव जंगल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। 

किसी युवक को लेकर हुआ था विवाद पुलिस ने मौके से युवक की बाइक, लड़की का बैग, एक धारदार चाकू और एक कटर जब्त किया है। युवक की जेब में मिले नोट को लेकर दोनों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर विवाद हो गया। हमले में युवती के गले में चाकू से गहरा वार कर उसकी आवाज दबा दी गई है। उनके ठीक होने के बाद कई बातें सामने आएंगी।