logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर, माँ और बेटे की मौके पर मौत


यवतमाल: यात्रियों को लेकर जा रहे एक ऑटो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में माँ और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान संजीवनी अनंत नागटुरे (35) और अवनि अनंत नागटुरे (5) है। वह कुर्ली गांव का रहने वाला है। यह हादसा गुरुवार शाम साढ़े चार बजे वाणी से शिंदोला के रास्ते पर हुई। इस माँ और बच्चे अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो क्रमांक MH29AM0013 वाणी से सात से आठ यात्रियों को लेकर शिंदोला जा रहा था।  इसी दौरान विपरीत दिशा में तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर-58-सी-0482 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि, ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसा होते ही स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे, घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इस घटना में माँ और बच्चे की मौत हो गई और तीन महिलाएं और तीन पुरुष घायल हो गए। शिरपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है।