logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खेत में गांजे का उत्पादन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


  • 16 लाख 20 हजार रुपयों का माल जब्त

उमरखेड: संतोषवाडी (निंगनुर ) परिसर में खेत में नशीले पदार्थ गांजे का उत्पादन लेनेवाले आरोपी को बिटरगांव पुलिस ने हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार तहसील के संतोषवाडी परिसर में रहनेवाले आनंदराव गोवर्धन जाधव व उल्हास रतन जाधव ने अपने खेत में गांजे के पौधें रोपित किए थे. इस बारे में उमरखेड उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप पाडवी को खबर मिली थीं. 

इस गुप्त खबर के आधार पर एसडीपीओ ने बिटरगांव पुलिस टीम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर संतोषवाडी में जाकर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान दोनों आरोपी खेत में पाए गए. पुलिस ने जब छानबीन की तो तुअर और कपास के पौधों के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे नजर आए.  दोनों आरोपियों ने खेत में 277 गांजे के पौंधे रोपित किए थे. जिनका वजन 266 किलो मूल्य 16 लाख 20000 रुपए कर माल सील कर दिया गया. पुलिस उपनिरीक्षक कपिल म्हस्के की शिकायत पर बिटरगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया. 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. दिलीप पाटील भुजबल, अपर पुलिस अधीक्षक खंडेराव धरणे, एसडीपीओ प्रदीप पाडवी के मार्गदर्शन में थानेदार प्रताप दत्तात्रय भोस, नायब तहसीलदार वैभव विठठल पवार,  कपील म्हस्के, पुलिस नायक गजानन खरात, रवि गिते, मोहन चाटे, विद्या राठोड, सतीश चव्हाण, दत्ता कुसराम, नीलेश भालेराव, मोहसीन पठाण, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय के रवि मोहन आडे,  महागाव के मुन्ना आडे, नापजोख अधिकारी शंकर हरणे व उमरखेड के आरसीपी पथक होमगार्ड चंद्रमणी वाढवे, जीवन महाजन ने की. मामले की जांच वरिष्ठों के मार्गदर्शन में थानेदार प्रताप भोस कर रहे है.