logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शक्कर ट्रक चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामान भी किया बरामद


यवतमाल: शक्कर से भरे ट्रक को चोरी करने मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शशिकांत उर्फ जॉकी, विक्की और लतीफ़ है। पुलिस अभी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से 25 टन शक्कर, ट्रक सहित 22 लाख का सामान जब्त किया। 

ज्ञात हो कि, मध्य प्रदेश के बैतुल जिले के शाहपुर से चीनी लेकर आ रहे ट्रक को यवतमाल  शहर के नजदीक ही करालगाव घाटी में आरोपियों ने चालक को हथियार के दम पर रुकाया और चीनी से भरे ट्रक को लूट लिए। साथ ही क्लीनर को जबरन अपनी कार में बिठाकर आगे लेकर गए  और पांढरकवडा मार्ग पर  जोडमोह के पास क्लीनर को छोड़ दिया।  इसके बाद चालक पुलिस थाने पहुंचे और लूट का मामला दर्ज कराया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया और जांच शुरू की। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एलसीबी की टीम ने चोरी  हुए  ट्रक चंद्रपुर जिले के  वरोरा एमआईडीसी परिसर से जब्त किया। एसपी ने बताया कि, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।