logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाजार पर पुलिस का छापा,10 जुआरी हिरासत में, आर्णी पुलिस की कारवाई में 93020 हजार का माल जब्त


आर्णी. तहसील के महालुंगी  के खेत शिवार में चोरी छिपे चलाए जा रहे मुर्गाबाजार पर आर्णी पुलिस ने छापा मारकर वहां से 10 जुआरीयों को कब्जे में ले लिया.12 अक्तुबर की दोपहर 4 बजे के दौरान यह कारवाई की गयी, जिसमें पुलिस ने मुर्गाबाजार से 93 हजार 20 रुपयों का माल बरामद कर जब्त कर लिया.आर्णी पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी की महालुंगी गांव के निकट टेकडी पर कैनाल के निकट जंगल में छिपकर मुर्गों की लडाई लगाकर उसपर पैसों लगाकर हार जीत की बाजी खेली जा रही है, जिसके बाद यहां पर दबिश देकर छापा मारा गया,

 इस समय पुलिस ने वहां से इंदल महादेव पवार 35 निवासी हरू तहसील दारव्हा,अविनाश उल्हास पवार 31 निवासी महालुंगी तहसील आर्णी,अनिल सुखदेव पारधी 30 निवासी सायखेडा,आर्णी,साहेबराव कनिराम चव्हाण 55 महालुंगी,सुदेश नागोराव आडे 27 निवासी फुलवाडी,दिग्रस,दिनेश प्रकाश जाधव 28 महालुंगी,नितेश संतोष जाधव 22महालुंगी,चरण भगवान राठोड 28 नायगांव,दारव्हा,देविदास बदु राठोड 38 महालुंगी,मधुकर वसराम राठोड 60 निवासी रामगाव,दारव्हा को कब्जे में लेकर तलाशी के दौरान उनसे मोबाईल, मोटरसाईकल, नगद राशि,जिंदा मुर्गे मिलाकर 93 से अधिक का माल जब्त कर आरोपीयों के खिलाफ कलम 12(ब) के तहत महाराष्ट्र जुआ कानुन के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया, मामले की जांच आर्णी पुलिस कर रही है.