logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शिकायतकर्ता को राशन दुकानदार ने दी जान से मारने की धमकी, तहसीलदार से पास शिकायत


पुसद. तहसील के हिवाली तलाव परिसर के राशन दुकानदार ने बीते 14 नवंबर को जरूरतमंदों के अधिकारवाले राशन को ऑटो में भरकर बेचने का प्रयास किया था. यह राशन हिवाली के जागरूक नागरिकों ने पकडवाया था. जिसके बाद राशन दुकानदार पर आपूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई की गई थीं. यह शिकायत वापस लेने के लिए राशन दुकानदार धमका रहा है, यह दावा शिकायतकर्ता ने किया है. इस संबंध में एक शिकायत पुसद के तहसीलदार के पास दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है.  जिसके बाद राशन दुकानदार साहबराव हाके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

तहसील के हिवलणी तलाव परिसर में रहनेवाले श्रीराम राठोड ने पुसद तहसीलदार के पास शिकायत दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुमसार हिवलणी तलाव का राशन दुकानदार साहेबराव हाके जरूरतमंद लाभार्थियों का राशन काले बाजार में बेचे जाने की शिकायत तहसील विभाग सहित आपूर्ति अधिकारी के पास दर्ज करायी थीं. लेकिन शिकायत की कोई दखल नहीं ली जा रही थीं. आखिरकार शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर 14 नवंबर को काले बाजार में बेचने के लिए ऑटो से लेकर जानेवाला पांच बोरी चावल गांव के सरपंच, पुलिस पाटिल व टंटामुक्ति अध्यक्ष के साथ नागरिकों के साथ मिलकर पकडाया. 

इसके बाद राशन दुकानदार की जांच पडताल कर उसका लाईसेंस रद्द करने की मांग जिला आपूर्ति अधिकारी के पास ग्रामपंचायत सदस्य  मधुकर राठोड ने की थीं. वहीं हिवाली तलाव का राशन दुकानदार हाके बाहरगांव के व्यापारियों को गांव में बुलाकर राशन का माल बेचने की शिकायत श्रीराम राठोड ने की थीं. यह शिकायत पीछे लेने के लिए राशन दुकानदार श्रीराम राठोड पर दबाव डाल रहा था. वहीं शिकायत पीछे नहीं लेने पर सुपारी देकर जान से मारने की धमकी दी थीं. 

धमकी से घबराए शिकायतकर्ता ने पुसद के तहसीलदार सहित खंडाला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी और जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. जिसके बाद राशन दुकानदार साहेबराव हाके के खिलाफ धमकी देने के मामले में विविध धाराओं के तहत खंडाला पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है.

जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे

हिवाली तलाव के राशन दुकानदार के विरोध में दर्ज शिकायत की जांच 23 नवंबर को की गई है. जांच में दुकानदार ने कितने रुपयों का माल बेचा, किसे बेचा, उसने नजदीकी लोगों को लाभ दिया अथवा नहीं इसकी पडताल की जाएगी. जांच की रिपोर्ट पर वरिष्ठों को भेजी जाएगी. वरिष्ठों के आदेश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. 
व्यंकटेश रावलोड, आपूर्ति निरीक्षक तहसील कार्यालय पुसद