logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: संग्रामपुर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण करने का प्रयास, तहसील में मची खलबली


संग्रामपुर: यवतमाल जिले के संग्रामपुर तहसील से एक खलबली मचाने की जानकारी सामने आई है, जहां एक दस वर्षीय बच्ची की एक महिला और दो पुरुषों द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया है। यह घटना सोमवार को दोपहर बच्ची के घर जाते समय हुई। हालांकि, बच्ची ने बहादुरी दिखाते हुए खुद को बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही तामगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर में स्कूल समाप्त होने के बाद नाबालिग पैदल अपने घर जा रही थी। तभी मारुती ओमनी से तीन लोग आए  तीन लोग उससे निकले, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थी। गाडी से निकलते ही महिला ने बच्ची का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में बैठाने लगे। अचानक हुए इस घटना से बच्ची घबरा गई, हालांकि उसने  को अपहरणकर्ताओं से बचाने के लिए बच्ची ने महिला के हाथ को काटा। इसके बाद खुद को छुड़ाकर अपने घर पहुंची और अभिभावकों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की जानकारी देते ही माता-पिता पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित 


संग्रामपुर जैसे एक छोटे आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस तरह की यह पहला घटना है। इस मामले के सामने आने के बाद अभिभावकों के बीच बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बच्चों को स्कूल भेजे या नहीं भेजें इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है।