logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बेटे ने पिता को पत्थर से कुचल कर मार डाला


रालेगांव: सावित्री पिपरी निवासी 21 वर्षीय विकास गेडाम ने अपने 50 वर्षीय पिता विजय नीलकंठ गेडाम की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज घटना शनिवार की शाम 6.30 बजे घटित हुई. मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को विजय गेडाम अपने घर पर थे. इस समय उनका बेटा विकास गेडाम बाहर से घर पर आया और मामूली बात को लेकर विकास ने अपने पिता को पत्थर से कुचलकर मार डाला. 

घटना की जानकारी वडकी पुलिस थाने के निरीक्षक विनायक जाधव को मिलते ही उन्होंने तत्काल घटनास्थल पर बीट जमादार अरूण भोयर को भेजा. बीट जमादार अरूण भोयर ने घटनास्थल का पंचनामा किया और आरोपी को ढूंढना शुरू किया. आरोपी खैरी में होने की बात पता चलते ही थानेदार विनायक जाधव और सहयोगियों ने खैरी गांव जाकर आरोपी को चंद मिनटों में हिरासत में लिया. मृतक विजय गेडाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए रालेगांव ग्रामीण अस्पताल में लाया गया. मामले की जांच वडकी पुलिस कर रही है.