logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल


यवतमाल: देसी शराब को ले जाने वाले रक ट्रक ने दो पहिया को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी चला रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना पुसद के छत्रपति शिवजी महाराज चौक पर हुई। मृतक युवती की पहचान वैष्णवी संजय गोरे(18, पारडी) के रूप में की गई है। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने माता पिता के साथ शादी में शामिल होने उमरखेड़ जा रही थी। जैसे ही वह छत्रपति चौक के पास पहुंचे तो वाशिम से उमरखेड़ की तरफ जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दो पहिया अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण तीनों निचे गिर पड़े। इस हादसे में युवती को गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

वहीं घटना के समय मौजूद लोगों ने आनन-फानन में माता-पिता और युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों से युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके माता पिता का इलाज जारी है। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए रास्ता जाम कर दिया।  इस दौरान लोगों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। करीब चार घंटे के बाद यातायात बाधित रहने के बाद सुचारु हो सका।