logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अज्ञात आरोपियों ने चालक को चाकू दिखाकर धमकाया, 25 टन भरे ट्रक को लेकर हुए फरार


यवतमाल: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चार पहिया से आए छह से सात लोगों ने 25 टन चीनी ले जा रहे ट्रक के चालक व मालवाहक को चाकुओं से डराया और फिर ट्रक लेकर फरार हो गए। यह घटना सोमवार तड़के चार बजे वन विभाग के नागरवां धमनगांव मार्ग स्थित कार्लगांव घाट पर हुई। इस संबंध में यवतमाल शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ट्रक चालक का नाम योगेश नानक रघुवंशी (32, निवासी मुल्की, जमरोड)  और वाहक दुर्गेश धोमेने (27, निवास चिखलीकला, जिला बैतूल) निवासी हैं। दोनों बुटीबोरी से ट्रक में सीमेंट लेकर मध्य प्रदेश के बैतूल गए थे। रविवार की शाम बैतूल जिले के शाहपुर से ट्रक में 25 टन चीनी लेकर यवतमाल के पीजे राजा आ रहे थे।

शहर के समीप कार्लगांव घाट स्थित वन विभाग के नगरवन में एक काले रंग के चारपहिया वाहन ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। गाडी से छह से सात लोग उतरे और चालक और  कर्मी   को नीचे उतारा। लुटेरो ने पहले दोनों को चाकू दिखाकर धमकाया और ड्राइवर की जेब से 3000 रुपये और कैरिय दुर्गेश की जेब से 2000 रुपये सहित मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद दोनों को कार में बैठने को कहा। 

हालांकि, इस दौरान चालक ने अँधेरा का फायदा उठाया और आरोपियों को धक्का देकर वहां से भाग निकला। हालांकि, लुटेरों ने सहायक को अपने साथ कार में बैठकर ले गए। कुछ देर बाद जब चालक मौके पर लौटा तो ट्रक कहीं नहीं दिखा। लिहाजा चालक योगेश रघुवंशी यवतमाल नगर थाने पहुंचे। कुछ देर बाद वाहक भी थाने पहुंच गया। ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।