logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

गाज गिरने से युवा किसान की मौत, खेत परिसर की घटना


आर्णी. तहसील के  शेलु सेंदुरसनी में रहने वाले युवा किसान रविकांत तुकाराम राठोड (35) की खेत में गाज गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार रविकांत राठौड़ और उसका छोटा भाई अविनाश 13 अक्टूबर की दोपहर में खेत में फसलों पर कीटनाशक छिड़काव का काम कर रहे थे. दोपहर के समय अचानक काले घने बादल घिर आए और बरसाती बूंदे टपकने लगीं . बारिश होने से भीगने से बचने के लिए खेत के टीनशेड का सहारा लिया. तभी अचानक आसमानी बिजली गिर गई. 

इस समय टीन को पकड़े हुए रविकांत को जोरदार झटका लगा और रविकांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस बीच छोटे भाई ने बगल के खेत में काम करनेवाले अपने पिता को आवाज देकर बुलाया. पिता ने गांव के आटो चालक को घटनास्थल पर बुलाकर उसे ग्रामीण अस्पताल में उपचार के लिए लाया.जहां पर डाक्टरों ने रविकांत को मृत घोषित किया.  मृत किसान के पास 3 एकड़ खेती है. मृतक के पीछे पत्नी और 2 छोटे बच्चे परिवार में है.