logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: सिटी हॉस्पिटल में भीषण आग; ICU से 8 मरीजों को सुरक्षित निकाला, इलाके में हड़कंप


अकोला: अकोला शहर के रामदास पेठ इलाके में स्थित सिटी हॉस्पिटल में आज अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का सटीक कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त अस्पताल के आईसीयू (ICU) में कुछ मरीजों का इलाज चल रहा था। अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) की गाड़ियां और जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक करीब आठ मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि अन्य मरीजों को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम तेजी से जारी है।

अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकाले गए मरीजों को आगे के इलाज के लिए तुरंत जिला सामान्य अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि (जीवितहानी) की खबर नहीं है। इस बीच, दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।