logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: 19-20 नवंबर को रद्द रहेगी मुंबई-अमरावती अंबानगरी एक्सप्रेस


अकोला: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और मस्जिद रेलवे स्टेशन के बीच फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। जिसको लेकर 27 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। जिसके कारण अमरावती और मुंबई के बीच चलने वाली अंबानगरी एक्सप्रेस 19-20 नवंबर को रद्द रहेगी। इसके साथ 36 अन्य गाड़ियों को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं अन्य गाड़ियों को दादर स्टेशन तक ही चलेगी। 

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल प्रबंधक कार्यालय से शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार. 19 नवंबर को अमरावती से चलने वाली अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस को प्रस्थान स्टेशन से ही रद्द कर दिया गया है. रविवार 20 नवंबर को मुंबई से चलने वाली डाउन मुंबई अमरावती एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है. विदर्भ से मुंबई जाने वाली नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस 19 नवंबर को नागपुर से चलेगी और नासिक स्टेशन तक ही चलेगी। वापसी में मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस 20 नवंबर को नासिक से नागपुर पहुंचेगी। इस मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई है।