logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

akola- जिलाधिकारी ने मनपा प्रशासन को आयुक्त का बंगला खाली करने का दिया नोटिस 


अकोला- जिलाधिकारी निमा अरोरा ने मनपा आयुक्त के सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस मनपा प्रशासन को जारी किया है.यह नोटिस सार्वजनिक बांधकाम विभाग की जगह पर बिना अनुमति बंगले के निर्माण को लेकर जारी किया गया है.जिलाधिकारी ने इस मामले में ज़वाब तलब किया है.

शहर के रामदासपेठ परिसर के मराठा नगर में सरकारी निवास स्थान को गिराकर मनपा आयुक्त ने लिए एक बंगला तैयार किया गया है.पांच हजार स्क्वेयर फूट में इस बंगले को तैयार किया गया है.लेकिन इसके लिए pwd की अनुमति नहीं लिए जाने की जानकारी सामने आयी है.जिसे लेकर जिलाधिकारी निमा अरोरा ने नोटिस जारी किया है.इस बंगले पर मनपा आयुक्त कविता द्विवेदी फ़िलहाल रह रही है.

गौरतलब हो की मनपा आयुक्त के लिए स्वतंत्र निवास स्थान नहीं होने के चलते अब तक अब तक रहे आयुक्तों को किराये के बंगले में रहना होता था जिसका किराया लाखों में आता था.इस अधिभार से मुक्त होने के लिए पूर्व मनपा आयुक्त ( जिस समय आयुक्त के लिए बंगला तैयार करने के लिए अनुमति संबंधी पत्र व्यवहार किया गया ) अजय लहाने ने दिवेकर क्रीडा संकुल के बगल में pwd की जगह पर आयुक्त के लिए बंगला तैयार करने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी जी. श्रीकांत को पत्र लिखा था.इस मांग पर मनपा प्रशासन द्वारा वर्ष 2015 में  सकारात्मक निर्णय लेते हुए जिला प्रशासन ने ‘पीडब्ल्यूडी’ के निवास स्थान को देखरेख की जिम्मेदारी के साथ हस्तांतरित मनपा को हस्तांतरित किया गया था.लेकिन इस जगह पर मनपा ने मौजूदा बंगले को जमींदोस्त कर उस जगह पर नया बंगला तैयार कर दिया।

इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन हुआ है.इसकी शिकायत प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मनपा प्रशासन को नोटिस जारी किया है.इस नोटिस में कहां गया है की या तो इस अतिक्रमण का खुलासा करें या निवासस्थान को ख़ाली करें।